
रायपुर। मतगणना के पहले कुछ घंटों में मिले रुझान के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए जोगी कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी ने कहा कि हमने पहली बार प्रयास किया। 70-80 साल में पहली बार गंभीरता से विचार किया गया। हमने दो राष्ट्रीय पार्टियों के स्थान पर एक विकल्प के रूप में क्षेत्रीय पार्टी बनाया।
यह प्रयास हमारा सफल रहा। हमारी पार्टी पूरी तरह से मजबूत हो गई है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति में इसका अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार लोग भाजपा के खिलाफ थे। विकल्प के रूप में कांग्रेस को वोट दिया है।
लोग जोगी कांग्रेस के निशान को समझ नहीं पाए। हमें निशान दो महीना पहले ही मिला। लोगों के बीच मैं 40 साल से पंजा चिन्ह से जाना-पहचाना जाता हूं, इसलिए जोगी को वोट देना है कहकर कांग्रेस को ही वोट दिए हैं। यह बाहना नहीं स्वभाविक था।
दो महीने में कोई भी पार्टी को निशान को हर घर तक पहुंचा संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश में एक क्षेत्रीय पार्टी का राज हो। जो छत्तीसगढ़ के भावनाओं के अनुरूप काम करें।
यह भी देखे : रायगढ से बीजेपी, धरमजयगढ़, लैलुंगा, चित्रकूट, सारंगढ से कांग्रेस आगे