रायपुर। महादेव घाट में रविवार की शाम फेसबुक कमेंट पर उपजा विवाद के बाद युवकों के दो गुटों में गोलियां चल गई थी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों के पैर के नीचे गोली चला दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद फरार अरूण यादव और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है।
डीएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि कांग्रेस के अरूण यादव का विवाद सुंदरनगर के दूसरे कांग्रेसी गुट के तुषार पांडेय और राजा चंद्राकर से था। पिछले दिनों उनके बीच में मारपीट भी हुई थी। रविवार रात अरूण यादव का आमना-सामना तुषार और राजा से हो गया।
अरूण ने पिस्टल से दोनों के पैर में घुटने के नीचे गोली दाग दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गोली मारने के बाद अरूण यादव अपने समर्थकों के साथ फरार हो गया।
मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच की। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि तुषार और राजा उनके दोस्त हैं। एक हफ्ते पूर्व अरूण यादव और उनके दोस्तों के बीच मारपीट हुई थी। इसी बात की खुनंस लिए अरूण यादव ने आज फिर मारपीट करते हुए गोली चला दी। दोनों के पैरों में गोली लगी है।
यह भी देखे : कांग्रेस के दो गुटों में लड़ाई…चली गोली, दो युवक घायल…आरोपी फरार
Add Comment