Breaking Newsक्राइमखबरीलाल EXCLUSIVEछत्तीसगढ़स्लाइडर

EXCLUSIVE VIDEO: कांग्रेस के दो गुटों में लड़ाई…चली गोली, दो युवक घायल…आरोपी फरार

[sg_popup id=”46924″ event=”inherit”][/sg_popup]रायपुर। महादेव घाट में कांग्रेस के दो गुटों के बीच आपसी लड़ाई में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों के पैर के नीचे मारी गोली। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली मारने वाला अरूण यादव फरार है, उसकी तलाश में काइम ब्रांच व पुलिस टीम लगी हुई है।

डीएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि कांग्रेस के अरूण यादव का विवाद सुंदरनगर के दूसरे कांग्रेसी गुट के तुषार पांडेय और राजा चंद्राकर से था। पिछले दिनों उनके बीच में मारपीट भी हुई थी। रविवार रात अरूण यादव का आमना-सामना तुषार और राजा से हो गया।



अरूण ने पिस्टल से दोनों के पैर में घुटने के नीचे गोली दाग दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने दोनो घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गोली मारने के बाद अरूण यादव अपने समर्थकों के साथ फरार हो गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि तुषार और राजा उनके दोस्त हैं। एक हफ्ते पूर्व अरूण यादव और उनके दोस्तों के बीच मारपीट हुई थी। इसी बात की खुनंस लिए अरूण यादव ने आज फिर मारपीट करते हुए गोली चला दी। दोनों के पैरों में गोली लगी है। अरूण आदतन अपराधी है।

यह भी देखे: 2.5 लाख का गांजा जब्त…क्राईम ब्रांच की कार्यवाही 

Back to top button
close