रायपुर। शक्कर दिलाने का झांसा देकर देश भर में करोडों रूपये की ठगी करने वाला आरोपी किशोर मारूति वाडेकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। शक्कर देने का झांसा देकर प्रार्थी पूरन लाल जायसवाल को अपना शिकार बनाया था। जायसवाल से 9 लाख 57 हजार 5 सौ रूपये की ठगी की गई हैं। रूपए लौटाने के एवज में आरोपी द्वारा पूरन को दिये गये दोनों चेक बाउंस हो गई।
जिसकी रिपोर्ट पूरन लाल जायसवाल ने आरोपी किशोर के खिलाफ थाना खमतराई में लिखाई थी। पकड़ा गया आरोपी मूलत: महाराष्ट्र का निवासी हैं। आरोपी के विरूद्ध कोरबा, दुर्ग एवं बिलासपुर में शिकायतें पाई गी हैं। आरोपी के विरूद्ध बिलासपुर में भी धारा 420 के तहत् मामला दर्ज किया गया हैं।
आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक एवं थाना खमतराई में धारा 420 का अपराध दर्ज हैं। बताया गया है प्रार्थी के फर्म के स्थानीय एजेंट अमर के माध्यम से शक्कर खरीदने हेतु किशोर मारूति वाडेकर को संचालक हेमंत शुगर मांजल गांव जिला बीड महाराष्ट्र को मौखिक सौदा करके आर्डर दिया गया।
जिसके लिए 10 अप्रैल 2017 को आर.टी.जी.एस. के माध्यम से 9,57,500 रूपये दिया गया था तथा किशोर मारूति वाडेकर द्वारा तत्काल शक्कर देने का विश्वास दिलाया था। जो समय पर शक्कर माल नहीं भेजा और हिला हवाला करने लगा।
प्रार्थी एवं एजेंट द्वारा निरंतर बोलने पर किशोर मारूति वाडेकर ने रकम वापस करने के लिये एच.डी.एफ.सी. बैंक का दो चेक क्रमश: 2,50,000 रूपये एवं 2,57,500/- रूपये का चेक दिया। प्रार्थी द्वारा उक्त चेक को आहरण हेतु बैंक में लगाने पर दोनों चेक अनादरित हो गया। आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
यह भी देखे: बर्खास्त आरक्षक बेच रहा था ब्राउनशुगर…पहले भी जा चुका है जेल…तीन लाख के नशे का सामान जब्त…
Add Comment