रायपुर। बीजेपी के प्रवक्त शिवरतन शर्मा ने नतीजे आने से पहले कांग्रेस के नेताओ के होश खोने वाले बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के मतदान के पश्चात मिले रुझानों से भाजपा के बड़े नेता कोमा में चले गये है।
भाजपा के जो नेता अर्धबेहोशी में है वो लोकतंत्र की मर्यादा को तार तार करने में लगे हुये है। उन्होंने कहा कि मतदान के पश्चात मिले रुझानों से स्पष्ठ हो गया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन हो रही है। कांग्रेस की सरकार बन रही है और छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को नकार दिया है।
जनता के नकारे जाने के बाद भाजपा और उनके सहयोगी तो अब विपक्ष में बैठने लायक भी नही बचेंगे। जनादेश के संदेश से भाजपा के नेताओ को सांप सूंघ गया है। 15 साल से सत्ता के नशे में चूर भाजपा के नेताओ की स्थिति अब बुझते दीये कि तरह है जो अंतिम समय मे सिर्फ भभकता है।
लोकतंत्र की व्यवस्थाओं को लगातार भाजपा और उनके सहयोगी प्रभावित करने में लगे हुए है। जनता के ठुकराये जाने के बाद भाजपा और उनके सहयोगी अधिकारी जेल जाने के डर से मतगणना को प्रभावित करने में लगे हुए हैं।
आगे ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की सजगता के सामने भाजपा और उनके सहयोगी अपने काली करतूतों को अंजाम नही दे पा रहे है। भाजपा के नेता जनमत के खिलाफ अपनी काली करतूतों को असफल होते देख बौखला गये है।
यह भी देखे : रमन सिंह में अब छक्का मारने की ताकत नहीं… उम्र हो चुकी है: भूपेश
Add Comment