
रायपुर। कोटा विधानसभा के वर्तमान विधायक रेणु जोगी ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 11 दिसंबर को होने वाले मतगणना में अच्छा परिणाम आएगा। यही मेरी भगवान से प्रार्थना है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बननी चाहिए। यह प्रदेश हीत में होगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वे अपने विधानसभा क्षेत्र कोटा में ही सीमित थी। मेरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने तन,धन, मन से मेरा साथ दिया है। ऐसा लग रहा था कि पंच-सरपंच का चुनाव हो रहा है।
यह मेरा चौथा चुनाव था और इसे सबसे अच्छे तरीके से लड़ा गया। मैं कार्यकर्ताओं की मेहनत से संतुष्ठ हूं। मैं कांग्रेस छोड़कर जनता कांग्रेस से चुनाव लड़ा। ऐसे विपरित परिस्थिति में लोगों ने अच्छा साथ दिया।
यह भी देखे : VIDEO: रिश्वतखोर महिला नायब तहसीलदार सस्पेंड.. 3 महीने पहले वायरल हुआ था वीडियो…