छत्तीसगढ़

फसल कटाई के बाद खेत खाली…हाथियों का दल अब धान खरीदी केन्द्रों में मचा रहे उत्पात…ग्रामीणों में दहशत…

रायपुर। हाथियों का दल खाने की तलाश में अब गांव तक पहुंच रहे हैं। खेतों में फसल कटाई हो जाने के बाद हाथियों का दल धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए खलिहान और सोसाइटी में रखे धान तक पहुंच रहे हैं।
आरंग और महासमुंद के बीच जंगली हाथियों का दल मौजूद है। हाथी यहां लगातार उत्पात मचा रहे हैं।

हाथियों ने तो अब गांव के करीब बने धान खरीदी केन्द्रों में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। सोसाइटियों में रखे धान को हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां काम करने वाले मजदूर हाथी के डर से काम करने से मना कर रहे हैं। सोसाइटी में धान तौलने में लगे मजदूरों ने काम बंद करने की चेतावनी तक दे दी है। किसान भी धान ले जाने में डर रहे हैं।

हाथी प्रभावित क्षेत्र के 40 गांव के किसान धान खरीदी केन्द्र जलकी एवं लहंगर में कम धान खरीदी से नाराज होकर सोसाइटी अध्यक्ष का घेराव किया। प्रभावित क्षेत्र के किसानों ने धान खरीदी केन्द्र में लगी पाबंदी को शिथिल कर पूर्व में जारी नियम लागू करने की मांग की। इस पर अध्यक्ष ने सफाई दी कि केंद्र में ज्यादा धान रखेंगे तो हाथियों का दल उसे नुकसान पहुंचा सकता है।

यह भी देखे : स्ट्रांग रूम का कैमरा बंद होने की सूचना मिलते ही मच गया हड़कंप…अधिकारी भाग-दौड़ में लग गए…दो घंटे बाद सुधारा गया… 

Back to top button
close