छत्तीसगढ़

स्ट्रांग रूम का कैमरा बंद होने की सूचना मिलते ही मच गया हड़कंप…अधिकारी भाग-दौड़ में लग गए…दो घंटे बाद सुधारा गया…

भिलाई। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत के बीच स्ट्रांग रूम की निगरानी बड़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। इस बीच श्रीशंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम का कैमरा डिस्कनेक्ट होने से हड़कंप मच गया।

अधिकारी भाग दौड़ में लग गए। आनन फानन में तकनीशियन को बुलाया गया। सीसीटीवी का डिस्प्ले सुधारने में लगभग 2 घंटे लग गए। इसके बाद डिस्प्ले दोबारा शुरू किया गया। ईवीएम की सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में सुरक्षा जवानों के अलावा राजनीतिक दल और प्रत्याशियों के अधिकृत प्रतिनिधि 24 घंटे वहां रहकर निगरानी कर रहे हैं।

कल अचनाक श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम का कैमरा डिस्कनेक्ट हो गया। आनन-फानन में तकनीकी एक्सपर्ट को बुलाकर कैमरा को सुधारवाया गया। शंकराचार्य कॉलेज के इंजीनियरिंग सेक्शन के बिल्डिंग में जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाया गया है।

यहां स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए 11 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 100 मीटर दूर वेटिंग रूम में डिस्प्ले लगाया गया है। यहां अहिवारा के स्ट्रांग रूम का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। यहां सुरक्षा में लगे गार्ड की इस पर नजर गई।

उसने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद भागदौड़ शुरू हुई। सीसीटीवी का डिस्प्ले सुधारने में करीब पौने 2 घंटे लग गए और करीब 8.20 बजे डिस्प्ले दोबारा शुरू किया गया । इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने स्ट्रॉग रूम की निगरानी की व्यवस्था और सख्त कर दी है।

तीन राजपत्रित अधिकारियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा सभी रिटर्निंग अफसर दिन में कम से कम एक बार आकस्मिक निरीक्षण भी कर रहे हैं। रिटर्निंग अफसरों को वेब के माध्यम से मोबाइल पर निगरानी की सुविधा भी दी गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीबी पंचभाई ने बताया कि सीसीटीवी पर फुटेज नहीं दिखने की शिकायत मिली थी। इस पर तत्काल एक्सपर्ट को भेजकर जांच कराई गई। तकनीकी त्रुटि के कारण यह स्थिति बनी थी। इसे ठीक कर लिया गया है।अब कहीं दिक्कत नहीं है।

यह भी देखे : 7 को होगी भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, मिशन 65 प्लस की होगी समीक्षा…मतगणना एजेंटों को मिलेगा प्रशिक्षण… 

Back to top button
close