रवि तिवारी, देवभोग। ओडिशा का धान छत्तीसगढ़ में खपाने का खेल जोरों पर चल रहा है। रोज बड़ी मात्रा में ओडिशा से धान लाया जा रहा है। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पुलिस ने नाकेबंदी की है लेकिन तस्कर इसका तोड़ भी निकाल लिए हैं। छोटे-छोटे गांवों से जो पहुंच मार्ग है वहां से धान का परिवहन किया जा रहा है।
देवभोग पुलिस ने मंगलवार की अलसुबह ओडिशा की ओर से धान लेकर आ रही एक पिकअप को पकड़ा। पिकअप में 60 बोरी धान भरा हुआ था। धान को जब्त कर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है।
देवभोग थाने के सब इंस्पेक्टर विवेक सेंगर ने बताया कि ओडिशा से धान लेकर आ रही पिकअप को ओडिशा सीमा पर लगने वाला गांव केंदुबन्द के पास पकड़ा गया। चालक से धान परिवहन को लेकर वैध दस्तावेज की मांग की गई। चालक के पास कोई भी कागजात नहीं था। पुलिस ने वाहन के साथ धान को जब्त किया है।
Add Comment