रायगढ़। शहर की बेटी बरखा देवांगन ने दुबई में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उसने दुबई में आयोजित नृत्य महोत्सव में एकल एवं समूह नृत्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया।
रायगढ़ शहर के बेलादुला मोहल्ले की बरखा देवांगन ने नृत्य की शिक्षा दीक्षा शरद वैष्णव रायगढ़ घराना से किया। बरशा को कई मंचों और राज्यों में सम्मानित किया जा चुका है। इसी के आधार पर उसका चयन दुबई और बैंकॉक के लिए हुआ।
नाट्य संस्था त्रिवेंद्रम द्वारा दुबई में आयोजित नृत्य महोत्सव में 16,17 एवं 18 नवंबर को कार्यक्रम किया जिसमें बरखा देवांगन ने कत्थक नृत्य एकल और साथियों के साथ समूह नृत्य और अपनी अलग पहचान बनाई। देश के मशहूर पद्मभूषण धनंजय एवं शांता धनंजय व साउथ के अमिताभ बच्चन जाने माने अभिनेता सुरेश गोपी ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बरखा देवांगन एवं साथियों को नृत्य कला भूषण एवं नृत्य कला केली अलंकरण सम्मान से नवाजा गया। बरखा की इस उपलब्धि से देवांगन समाज कल्याण समिति चक्रधर नगर से अध्यक्ष शिवराम देवांगन, उपाध्यक्ष गुरुलाल, कोषाध्यक्ष उमेश देवांगन एवं समाज के गणमान्य जनों ने साथ ही परिवार एवं जिले के कलाकारों ने बरखा के इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
यह भी देखे : धमतरी, कुरुद और सिहावा की मतगणना होगी VVPAT पर्ची से ?…मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मांगी अनुमति…
Add Comment