ट्रेंडिंगवायरल

अमिताभ की दरियादिली…चुकाया एक हजार से ज्यादा किसानों का कर्ज… 51 को मुंबई की कराई सैर….

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दरियादिली दिखाते हुए उत्तर प्रदेश के एक हजार से अधिक किसानों का कर्ज चुकाया है। साथ ही वाराणसी समेत पूर्वांचल के 51 किसानों को अमिताभ ने मुंबई आमंत्रित किया और उनका कर्ज चुकता करने के साथ उन्हें मायानगरी के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कराने के साथ ही रात्रि भोज भी कराया।

अमिताभ बच्चन और बैंक ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश के 27 जिलों के 1398 किसानों का लगभग 10 करोड़ रुपये कर्ज चुकाया। 51 किसानों को निजी तौर पर महानायक ने मुंबई आमंत्रित किया।

गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस में लगाई गई अतिरिक्त बोगी से 24 नवंबर को 51 किसान वाराणसी से रवाना हुए थे। 26 नवंबर को अमिताभ और उनकी बेटी श्वेता ने किसानों से मुलाकात कर बैंक के कागजात सौंपे। उन्हें ओटीएस ( वन टाइम सेटलमेंट विद बैंक ऑफ इंडिया) प्रमाणपत्र दिए।

यह भी देखे: स्कूल बस-ट्रक में टक्कर… 7 बच्चे घायल…3 की स्थिति गंभीर… 

Back to top button
close