देश -विदेशवायरल

अश्लील Whatsapp ग्रुप में जोड़ा महिला को…पुलिस ने किया गिरफ्तार…इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

[sg_popup id=”46924″ event=”inherit”][/sg_popup]मुंबई। अश्लील वाट्सएप ग्रुप में एक महिला को जोड़े जाने के मामले में पुलिस ने एडमिन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने बिना इजाजत एक महिला को वॉट्सएप ग्रुप में शामिल कर लिया था। इस ग्रुप में अश्लील फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे थे।

यह पहला मामला है जब इस तरह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि वॉट्सएप ग्रुप चलाने वालों के लिए ये एक चेतावनी है कि वे सोच-समझकर गु्रप में किसी को शामिल करे। साथ ही वो इसका भी ख्याल रखे कि ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न हो।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि पश्चिम बंगाल के एक 24 साल के कारपेंटर मुश्ताक अली शेख को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस पर इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया गया है।

जांच अधिकारी के अनुसार महिला को इस साल सितंबर में ट्रिपल एक्स नाम के ग्रुप में जोड़ा गया था। महिला को लगा कि उनके दोस्त उनके साथ मजाक कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही अश्लील तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए तो वह परेशान हो गई।

महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने ग्रुप के एडमिन के साथ 12 और लोगों को देखा तो उन्हें पता चला कि कोई भी उसका दोस्त नहीं हैं। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की।

यह भी देखे: 9 साल में भी नहीं कर सका Engineering Pass… लगाई दया याचिका… तो कोर्ट ने लगाई फटकार…कहा-देश पर दया करो… 

Back to top button
close