क्राइमछत्तीसगढ़

आदिम जाति कल्याण विभाग के चपरासी पद पर नियुक्त करने के लिए की लाखों की ठगी…आरोपी भृत्य बच्चू भाई गिरफ्तार

रायपुर। आदिम जाति कल्याण विभाग रायपुर में भृत्य के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर दर्जन भर से अधिक लोगों से लाखों रूपये की ठगी करने वाला विभाग का भृत्य बच्चू भाई को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। प्रार्थी राजू चौधरी सहित अन्य 17 लोगों को आदिम जाति कल्याण विभाग रायपुर में नौकरी लगाने के नाम पर झांसे में लेता था।

अब तक 17 लोगों से कुल 21 लाख 78 हजार रूपये की ठगी की जा चुकी हैं। आरोपी स्वयं आदिम जाति कल्याण विभाग रायपुर में है भृत्य के पद पर कार्यरत हैं। आरोपी मूलत: महासमुंद का निवासी हैं। आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर कर्यावाही की जा रही हैं।

आरोपी द्वारा निम्नांकित लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है –
नाम                                                      रकम
01. राजू चैधरी                                   01 लाख 50 हजार रूपये
02. राजेश भारती निवासी गुण्डरदेही  30 हजार रूपये
03. शर्मा जी निवासी रायपुर              40 हजार रूपये
04. शर्मा मैडम निवासी रायपुर          20 हजार रूपये
05. राजेन्द्र सतनामी निवासी भटगांव  02 लाख रूपये
06. अनिल राजपूत निवासी राजनांदगांव  02 लाख 50 हजार रूपये
07. होरी लाल साहू निवासी आरंग         90 हजार रूपये
08. सलीम निवासी संतोषी नगर रायपुर       80 हजार रूपये
09. अशोक साहू निवासी परसतराई धरसींवा    01 लाख रूपये
10. गजानंद निवासी बसना महासमुंद            55 हजार रूपये
11. मुन्ना लाल गुरूजी निवासी लक्ष्मी नगर रायपुर 02 लाख 50 हजार रूपये
12. रफीक निवासी महासमंुद         50 हजार रूपये
13. मुस्कान सोरम सिंधी निवासी धमतरी       01 लाख 56 हजार रूपये
14. रियाज खान                01 लाख रूपये
15. परवेज निवासी बिलाईगढ़              01 लाख रूपये
16. सौरभ चन्द्राकर                   05 लाख रूपये
17. विजय रात्रे              07 हजार रूपये
योग           21 लाख 78 हजार रूपये

यह भी देखें : मंत्रालय में चपरासी पद पर नौकरी… 17 लोगों से 22 लाख से अधिक की ठगी…मास्टर माइंड आरोपी शेख असलम रजा गिरफ्तार 

 

Back to top button
close