
रायपुर। मंत्रालय में चपरासी पद पर नौकरी लगाने के नाम पर दर्जन भर से अधिक लोगों से लाखों रूपये की ठगी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। प्रार्थी भरत लाल पटेल सहित अन्य 17 लोगों को मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर अपना शिकार बनाए थे। इन लोगों से कुल 22 लाख 90 हजार रूपए की ठगी की गई हैं।
पकड़े गए आरोपियों में इस पूरा कारनामे का मास्टर माइंड आरोपी शेख असलम रजा है। जो खुद को पुलिस विभाग में एस आई, पिता को सिंचाई विभाग में एस.डी.ओ. व पत्नि को मंत्रालय में उंंचे पद पर पदस्थ होना बताया हैं। शेख असलम रजा मूलत: कवर्धा का रहने वाला है।
आरोपी पैसे लेने के बाद फरार हो गया था और जगह बदल – बदल कर, अलग -अलग क्षेत्रों में निवास कर रहा था। आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 420, 34 के तहत् मामला पंजीबद्व कर कार्यवाही कर रही हैं।
आरोपियों द्वारा इन लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर की गई ठगी।
नाम रकम
भारत लाल पटेल 01 लाख
ढलेश कुमार पटेल ग्राम जोबा 01 लाख 10 हजार
वेदन पटेल ग्राम मोंगरापाली 01 लाख 30 हजार
नरेश पटेल ग्राम पटेरापाली 01 लाख 30 हजार
संजय पटेल ग्राम जोबा 01 लाख 30 हजार
भुनेश्वर साहू ग्राम अछरीडीह 01 लाख 50 हजार
टिकश पटेल ग्राम लचकेरा 01 लाख 30 हजार
नेत राम निर्मलकर ग्राम धनोरा 01 लाख 50 हजार
नोहर कुमार निर्मलकर ग्राम धनोरा 01 लाख 50 हजार
शेख नारायण पटेल ग्राम कमरौद 01 लाख 50 हजार
खिलेन्द्र साहू ग्राम कमरौद 01 लाख 50 हजार
उमाशंकर धोबी ग्राम भोथाडीह 01 लाख 50 हजार
सुखराम धोबी ग्राम भोथाडीह 01 लाख 50 हजार
डूबेश्वर सिंह ग्राम गौढ़ीखुर्द 01 लाख 50 हजार
सूरज धोबी ग्राम बरतोरी 01 लाख 50 हजार
बलराम ध्रुव ग्राम पतेरापाली 01 लाख 50 हजार
सुभाष बघेल 60 हजार
योग 22 लाख 90 हजार रूपये
यह भी देखें : BJP नेता ने कहा तुम्हारे 2000 वोट से क्या फर्क पड़ेगा…