रायपुर। स्वास्थ्य विभाग में विभागीय पदोन्नति को लेकर बड़े फर्जीवाड़े का खुलाशा हुआ है। जिसमें 134 बाबुओं को नियम विरुद्ध प्रमोशन दिया गया था। यह गड़बड़ी रायपुर के संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में हुुई। तात्कालीन संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने सहायक ग्रेट-3 और सहायक ग्रेड-2 के अपात्र 134 कर्मचारियों को पदोन्नति दे दी थी।
जिसकी शिकायत स्वास्थ्य आयुक्त आर प्रसन्ना से की गई थी। उन्होंने इसके जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर आयुक्त ने सभी प्रमोशन को रद्द करने का आदेश जारी किया है। इस मामले में अभी तक किन-किन अधिकारियों की संलिप्तता है यह अभी तक सामने नहीं आ पाया है।
प्राथमिक तौर पर अभी सिर्फ पदोन्नति को खारिज किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि जैसे ही चुनाव आचार संहिता खत्म होगी इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। डॉ. गंभीर सिंह इस वक्त दुर्ग में सीएचएमओ के पद पर पदस्थ हैं।
ऐसी बात सामने आ रही है कि कर्मचारी संघ ने इस संबंध में शिकायत की थी। उन्होंने अधिकारियों को बकायदा कागजात भी दिए थे। जिससे यह स्पष्ट हो रहा था पदोन्नति में गड़बड़ी की गई है।
jd raipur.. illegal promotion cancellation letterयह भी देखें : BREAKING : नक्सली मूवमेंट में अच्छा कार्य, 49 पुलिस कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन 7 SI से बने इंस्पेक्टर, देखें सूची
Add Comment