कोण्डागांव। बड़ेकनेरा मार्ग में कल सुबह से शाम तक एक महिला प्रशासन के आला अधिकारियों को परेशान करती रही। महिला की हरकत से अधिकारी सकते में थे। कोण्डागांव तहसीलदार समेत राजस्व अमला, नगर पालिका अमला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी समेत थाना बल महिला के इर्द-गिर्द घुमता रहा।
दरअसल राजस्व अमला यहां एक मकान गिराने पहुंचा था लेकिन मकान बनवाने वाली महिला मकान के अंदर अपने आप को पेट्रोल छिड़ककर बंद कर ली। जिसके चलते ना ही दल काम पूरा किए वापस लौट पा रहा था और ना ही मकान को गिराने की जुर्रत कर पा रहा था।
कोण्डागांव-बड़ेकनेरा मार्ग स्थित शासकीय शराब दुकान के पास पूजा साहा ने शासकीय भूमि में एक मकान बनवाया है। एक कमरे के इस मकान को अवैध होने के चलते राजस्व अमला ने गिरा दिया था। पूजा ने दोबारा मकान बनवाया।
कल प्रशासन फिर मकान तोडऩे पहुुंची तो पूजा खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया और कहने लगी कि उनके मकान के आसपास पूरा कॉलोनी शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बना है। लेकिन प्रशासन केवल उनके मकान को गिराने के लिए पहुंचा है।
इसके बाद उन्होंने स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर खुद को मकान के अंदर बंद कर लिया। वहीं कार्रवाई के लिए पहुंची तहसीलदार रितु हेमनानी का कहना था कि पहले भी इस मकान को अवैध तरीके से शासकीय भूमि में बनाए जाने के चलते गिरा दिया गया था लेकिन इस बार रातों रात इस मकान को फिर से बनाया गया है, जिसके चलते आज मकान को दोबारा हटाया जाना है। महिला को समझा बुझाकर किसी तरह मकान से बाहर निकाला गया है, इसके बाद शासकीय कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।
नगर के बड़ेकनेरा मार्ग में पूरे दिन चले इस हाई प्रोफाइल ड्रामा में फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस जैसे अति आवश्यक सेवाएं भी शामिल है। क्योंकि महिला ने प्रशासन के सामने ही अपने आप पर पेट्रोल छिड़ककर कमरे में बंद कर लिया था। वहीं हाथों में माचिस भी पकड़े हुए थे। इसके चलते प्रशासन को किसी अनहोनी की अंदेशा सताए हुए था, इसी के चलते अति आवश्यक सेवाओं को यहां पहले से बुला रखा था। महिला को कमरे के अंदर से निकालने के लिए मकान का दरवाजा तोडऩा पड़ा।
यह भी देखें : कोंडागांव : युवती को अकेली देख बिगड़ी युवक की नीयत…पानी मांगने के बहाने घुस आया घर में और करने लगा ऐसा गंदी हरकत
Add Comment