रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए चुनावी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने शनिवार को बालाघाट में मंत्री गौरीशंकर बिसेन के पक्ष में रोड शो किया।
इससे पहले उन्होंने ताबड़तोड़ 5 बैठकें की। पहले वे बालाघाट की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठे और चुनावी मुद्दों पर विचार विमर्श किया। पश्चात उन्होंने व्यापारियों के साथ, वैश्य समाज के साथ, गणमान्य नागरिकों के साथ अलग-अलग स्थानों में बैठक की। इन बैठकों में उन्होंने मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के लिए आग्रह किया।
शाम को उनको रोड शो हुआ। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर अपने चुनावी रथ से जनसमूह को संबोधित किया। बृजमोहन ने मुख्य बाजार स्थित राजघाट चौक, बैहर चौक, साईं मंदिर चौक, काली पुतली चौक, हुलेश नगर मैं आयोजित संक्षिप्त सभाओं के दौरान जनसमूह को संबोधित किया।
बृजमोहन ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास करने की क्षमता किसी में है तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में है। भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब और किसानों की पार्टी है। बृजमोहन ने कहा कि मध्य प्रदेश का जितना विकास शिवराज सिंह की सरकार में हुआ है उतना विकास आजादी के बाद कांग्रेस कि सरकार में भी नहीं हुआ। यही कारण है कि आज जनता का विश्वास भाजपा सरकार पर बना हुआ है।
बृजमोहन ने कहा कि बालाघाट के लिए सौभाग्य की बात है कि उनके द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि गौरीशंकर बिसेन प्रदेश का कृषि मंत्री है जिनके नेतृत्व में कृषि विभाग कीर्तिमान रचता हुआ आगे बढ़ रहा है।
गौरीशंकर बिसेन ने किसानों की दशा और दिशा बदल दी। कांग्रेस सरकार के दौरान 18 प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण दिया जाता था आज भाजपा सरकार में प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने पिछले 15 सालों में जनहित के अनेकों योजनाएं संचालित की और समाज के सभी वर्गों को इसका लाभ मिले इस हेतु सार्थक प्रयास किया। सड़क,पानी,बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य मध्य प्रदेश में हुए हैं और आगे के लिए भी बेहतरीन कार्ययोजना के साथ शिवराज सिंह चौहान की सरकार तैयार खड़ी है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश रंगलानी भाजयुमो जिला अध्यक्ष गजेंद्र भारद्वाज,जिला महामंत्री मनोज पारधी, गौरव मोनू श्रीवास्तव,महेंद्र अजीत,कपिल मेश्राम,सुशील सिंह ठाकुर,उमेश जैस्वाल,मानु यादव,सुनील खटोले,दिलीप चौरसिया,राजेश भाई चावड़ा,गोल्डी गांधी, विजय अग्रवाल,सुमित ठाकुर,मयंक ठाकुर,पवन करसरपे छोटू,कुलदीप गांधी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
किसानों की तरक्की में ही प्रदेश और देश की तरक्की
पत्रकारों से चर्चा के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान मंत्री रहकर प्रदेश की सेवा करने का सौभाग्य मुझे मिला था। तब हमने स्वर्गीय सुंदर लाल पटवा के नेतृत्व में पिछड़े मध्य प्रदेश के उत्थान का काम किया था।
उस दौरान किसानों के हित में अनेक बड़े निर्णय लिए गए थे। स्वर्गीय पटवाजी के सपने को वर्तमान भाजपा सरकार पूरा करने में जुटी हुई है। भाजपा का मानना है कि किसानों की तरक्की में ही प्रदेश और देश की तरक्की है।
यह भी देखें : छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता प्रचार के लिए मध्य प्रदेश रवाना… बृजमोहन बालाघाट और अजय भोपाल में भरेंगे हुंकार…
Add Comment