रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव संपन्न होने के बाद अब यहां के भाजपा नेता मध्य प्रदेश में प्रचार प्रसार की कमान संभालेंगे। कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बालाघाट और पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर भोपाल में प्रचार करेंगे। प्रदेश के 36 अन्य वरिष्ठ नेताओं को मध्य प्रदेश की चुनावी जिम्मेदारी देकर भेजी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी मध्य प्रदेश जाएंगे लेकिन फिलहाल पार्टी ने उनका कार्यक्रम जारी नहीं किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि मध्य प्रदेश के साथियों की मदद करने के लिए यहां के वरिष्ठ लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय, सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक सावलाराम डहरे और निर्मल सिन्हा पहले ही मध्य प्रदेश रवाना हो गए हैं। वहीं बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर सहित 35 कार्यकर्ता शुक्रवार को मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुए।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। प्रचार थमने के बाद 26 नवंबर तक इन नेताओं की वापसी हो जाएगी।
भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को भी मध्य प्रदेश भेज रहे हैं। कवर्धा के कार्यकर्ताओं को बिछिया, डिंडोरी और मंडला भेजा जा रहा है। कोरिया जिले के कार्यकर्ता कोतमा में जाकर पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे। पेंड्रा की टीम पुष्पराजगढ़ में प्रचार करेंगे।
यह भी देखें : VIDEO: लोगों को चप्पल थमा चुनाव प्रचार कर ये नेताजी… कह रहे…अगर खरा ना उतरूं तो इसी से करना मेरी धुनाई
Add Comment