छत्तीसगढ़

धान खरीदी के 23 दिन…19 केंद्रों में नहीं हुई बोहनी…कर्ज माफी-समर्थन मूल्य की आस में…11 दिसंबर का कर रहे किसान इंतजार…

बिलासपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को 23 दिन हो गए लेकिन जिले के 19 केंद्रों में एक बीजा धान नहीं आया है। किसानों ने अब तक इस ओर रुख ही नहीं किया है। इन केंद्रों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने पंजीकृत किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए जिले में 128 खरीदी केंद्रों की स्थापना की है। इन केंद्रों में कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। सभी केंद्रों में एक नवंबर से कर्मचारियों की नियुक्ति के साथ ही बारदाना व अन्य जरूरी सामग्री की आपूर्ति कर दी गई है। पेंड्रा,गौरेला व मरवाही के किसानों ने शुरुआत में ही अपना धान बेच दिया था।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक नवंबर से 22 नवंबर तक सहकारी बैंक ने 95 हजार क्विंटल धान की खरीदी कर पाया है। इस आंकड़ा को काफी कम माना जा रहा है। जिले में 19 खरीदी केंद्र ऐसे हैं जहां आजतक एक भी किसानों ने धान के साथ कदम नहीं रखा है।

यहां पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार मस्तूरी,बिल्हा,बिलासपुर और तखतपुर के किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने की शुरुआत नहीं की है। धान की कटाई के साथ ही मिसाई भी हो रही है।

यह भी देखे : मतदान के बाद नेताओं के अलग-अलग रूप…देवती खेत में पसीना बहा रही…लखेश्वर मंदिर में पुजारी बन गए हैं… 

Back to top button
close