छत्तीसगढ़सियासत

मतदान के बाद नेताओं के अलग-अलग रूप…देवती खेत में पसीना बहा रही…लखेश्वर मंदिर में पुजारी बन गए हैं…

जगदलपुर। मतदान के बाद नेताओं के अलग-अलग रूप नजर आ रहे हैं। कई नेता तीर्थ यात्रा पर निकल गए हैं, तो कोई पूजा-पाठ में समय बिता रहे हैं। कुछ हार-जीत की मतगणना कर रहे हैं तो कोई खेत में पसीना बहा रहे हैं।

चुनाव प्रचार-प्रसार में नेताओं ने काफी दिनों तक पसीना बहाया। मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव परिणाम भाग्य पर छोड़ दंतेवाड़ा विधायक और इस बार भी दंतेवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा धान कटाई में व्यस्त हो गई हैं। उनका कहना है कि वह किसान की बेटी है और खेती किसानी करना उनके लिए भगवान की पूजा करने के समान है।


इसी तरह चित्रकूट सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थू कश्यप का भी पूरा समय खेत और खलिहान में बीत रहा है। विधायक कावासी लखमा, विधायक मोहन मरकाम, चित्रकूट विधायक दीपक बैज आदि खेती किसानी में व्यस्त हैं। बस्तर विधायक और इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी लखेश्वर बघेल अपने गृह ग्राम बकावंड के गिरोला में हिंगलाज मंदिर में पुजारी की भूमिका में हैं।

यह भी देखे : मिशन 65 लक्ष्य प्राप्त कर चौथी बार भाजपा बनाएगी सरकार- धरमलाल कौशिक…कांग्रेस को EVM बुखार…. 

Back to top button
close