नई दिल्ली। पाकिस्तान के कराची में मौजूद चीनी काउंसलेट के पास शुक्रवार सुबह बड़ा बम धमाका हुआ। बम धमाके के अलावा यहां पर फायरिंग भी हो रही है। बताया जा रहा है कि ये धमाका भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे हुआ। धमाके के बाद से ही फायरिंग भी हो रही है।
फायरिंग दोनों ही तरफ से हो रही है। इस हादसे में अभी तक दो लोगों के जख्मी होने की खबर है। इस इलाके को रेड जोन कहा जाता है। यहां पर कई देशों के दफ्तर मौजूद हैं। ये धमाका कराची के क्लिफ्टॉन इलाके में हुआ है।
फायरिंग-धमाके के बाद से ही इलाके को पुलिस ने पूरी तरह से घेर लिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 3 से 4 की संख्या में हमलावर चीनी काउंसलेट में घुसने की कोशिश कर रहे थे। तभी सुरक्षाबलों ने उनपर फायरिंग की।
यह भी देखे : कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं और विधानसभा प्रत्याशियों की अहम बैठक 27 नवंबर को
Add Comment