छत्तीसगढ़

कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं और विधानसभा प्रत्याशियों की अहम बैठक 27 नवंबर को 

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 27 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विधानसभा प्रत्याशियों की आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित की गयी है। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, अरूण उरांव,  चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल,

कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस सिंहदेव, पूर्व कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और सांसद ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करूणा शुक्ला, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, गुरू रूद्रकुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

यह भी देखे : VIDEO: कांग्रेस का आरोप…सरकारी काम छोड़कर भाजपा के लिए राजनीतिक गोटियां खेलते रहे अधिकारी…

 

 

 

Back to top button
close