रायपुर। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अधिग्रहित वाहनों को छोड़ा जा रहा है। वाहनों के मार्गों पर वापस लौटने से परिचालन पूर्व की भांति हो जाएगा। इस बीच बसें नहीं मिलने से यात्री काफी परेशान थे। विधानसभा चुनाव के कारण प्रदेशभर की बड़ी संख्या में यात्री बसें, स्कूल बसें, ट्रकें एवं पिकअप वाहनों को अधिग्रहित किया गया था।
अब मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गया है इसलिए आज से अधिग्रहित वाहनों को छोड़ा जा रहा है। हालांकि दूरस्थ अंचलों में अधिग्रहित की गई वाहनों को आज रात तक छोड़ा जा सकता है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दलों एवं जवानों को मतदान केन्द्रों तक ले जाने एवं लाने के लिए प्रदेशभर की सैकड़ों यात्री बसों, स्कूल बसों,
ट्रकों के साथ पिकअप वाहनों को अधिग्रहित किया गया था। बड़ी संख्या में एक साथ वाहनों के अधिग्रहित किए जाने से लोगों को एक गांव से दूसरे गांव या एक शहर से दूसरे शहर तक जाने-आने के लिए काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा।
मतदान की प्रक्रिया अब खत्म हो गई है। जिसके बाद अब अधिग्रहित की गई वाहनों को छोड़ा जा रहा है। हालांकि दूरस्थ अंचलों तक गई वाहनों को तभी छोड़ा जाएगा जब तक वहां से मतदान दल व पुलिस जवानों को वापस नहीं लाया जाता।
दूरस्थ अंचलों में गए मतदान दलों व जवानों की आज देर शाम तक वापसी की संभावना है। इसके बाद अधिग्रहित की गई उन वाहनों को भी छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद प्रदेश में गुरूवार से वाहनों का परिचालन पूर्व की भांति हो जाएगा।
यह भी देखे : कृषि मंत्रालय ने माना नोटबंदी से किसानों को हुई दिक्कत… संसदीय समिति को सौंपी रिपोर्ट…नहीं बिक पाए थे बीज…
Add Comment