खबरीलाल EXCLUSIVEछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

EXCLUSIVE, VIDEO: पैसे बांटने को लेकर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता…मो. अकबर पहुंचे मौके पर…

कवर्धा। कवर्धा विधानसभा में मतदान के दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी को बीच बचाव करना पड़ा। प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। बूथों में वोट डालने लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। सभी पार्टी के कार्यकर्ता मतदाताओं को बूथों तक ला रहे हैं और मतदान करा रहे हैं।

कवर्धा के करपात्री स्कूूल में मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। कार्यकर्ताओं के बीच मतदाताओं को पैसे बांटने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला काफी बड़ गया। हाथापाई की नौबत आ गई थी। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी मो. अकबर वहां पहुंच गए और उन्होंने बीच बचाव किया।

यह भी देखे : पाटन विधानसभा के बूथ से एजेंट को उठा ले गए कांग्रेसी… भाजपा ने कहा हत्या की आशंका…कार्रवाई नहीं कर रहे ज़िम्मेदार… 

Back to top button
close