छत्तीसगढ़

पकड़ाए नक्सली का खुलासा- सोशल एक्टिविस्टों का नक्सलबाड़ी में बड़ा दखल

दुर्ग। हाल में आत्मसमर्पण करने वाले इनामी नक्सली पहाड़ सिंह ने नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में उसने हाल ही में गिरफ्तार किए गए दो सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा 11 नाम बताए हैं।

इसके साथ ही पहाड़ सिंह का कहना है कि इनमें से ज्यादातर ने आदिवासियों के लिए सोशल वर्क को अपना काम बताया है, लेकिन यह सिर्फ बचने का तरीका है। पहाड़ सिंह ने मुंबई के एक वकील के बारे में बताया कि वह 2006 में कोरची डिवीजन अधिवेशन में आया था। वकील ने उसे ही दो एरिया का सेके्रटरी बनाया था। 2007 में उसकी गिरफ्तारी हुई।


पहाड़ सिंह का कहना है कि 19 अगस्त 2005 को एक सामाजिक कार्यकर्ता को आंध्रप्रदेश लोक सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर हैदराबाद में रखा गया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में सक्रिय कार्यकर्ता को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में दुर्ग आईजी जी.पी. सिंह का कहना है कि पहाड़ सिंह से अभी पूछताछ जारी है। देशभर के कई लोगों के बारे में पहाड़ सिंह ने बताया है। उनमें छत्तीसगढ़ में भी सक्रिय शहरी नेटवर्क में शामिल लोगों के नाम हैं।

यह भी देखे: VIDEO: 19 बड़ी वारदातों में शामिल इनामी नक्सली गिरफ्तार

Back to top button
close