मध्य प्रदेश की एक महिला की कहानी सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। 28 साल की यह महिला कई बार बिकी। इस दौरान कई लोगों के साथ रहीं। लगातार उसके साथ शोषण होता रहा। इस बीच 7 बच्चों को जन्म दिया। सबसे पहले तो उसे 11 साल की उम्र में उसके पिता ने ही उसे बेच दिया था। हर बार उसे प्रताडि़त कर घर से निकाल दिया गया। अब वह बेघर है। वर्तमान में वह मंदसौर जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टेप सेंटर में रह रही है। फिलहाल वह सुरक्षित है लेकिन उसकी कहनी चौंकाने वाली है।
महिला ने बताया कि उसके शराबी पिता ने उसे 11 साल की उम्र में 5 हजार रुपये में नाहरसिंह नामक व्यक्ति को बेच दिया था। इसके बाद उसे तीन अलग-अलग लोगों के साथ रहना पड़ा। जिन्होंने उसके साथ बेहद बुरा बर्ताव किया। महिला ने इस दौरान 7 बच्चों को जन्म दिया। सभी ने उसके साथ शोषण कर उसे अपने घरों से निकाल दिया।
महिला नाहरसिंह के साथ आठ सालों तक रही और तीन लड़कियों को जन्म दिया। लेकिन लड़का न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। उस वक्त उसकी उम्र महज 19 साल थी। लड़कियों को नाहरसिंह ने अपने पास रख लिया। जब वह 21 साल की हुई तो उसके पिता ने राकेश थापा नामक व्यक्ति को उसे बेच दिया। उसके साथ रहते हुए उसने दो लड़कों को जन्म दिया लेकिन दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद राकेश मे भी उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
तीसरी बार महिला को उसके दूर से रिश्तेदार देवेंद्र के साथ भेजा गया। उसके साथ रहते हुए उसने एक लड़के को जन्म दिया। जब वह दूसरी बार गर्भवती हुई तो देवेंद्र ने उसे गर्भपात कराने को कहा लेकिन पीडि़ता ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस बात पर उनका झगड़ा हो गया।
गांव की ही कुछ परिचित महिलाएं उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गईं। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन हालात तब अधिक खराब हो गए जब इन महिलाओं ने भी उसे कहीं और बेचने की बात कही। दोनों महिलाएं बच्चे को साथ ले जाने की बात कर रही थीं। जिसके बाद वहां बैठी अन्य महिलाओं ने इस बात की सूचना पुलिस चौकी को दी। हालांकि महिला ने अपने पिता और अन्य लोगों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
यह भी देखें : BREAKING, VIDEO : ट्रेन से कटकर युवती ने दी जान…स्टेशन में अफरा-तफरी…
Add Comment