
रायपुर। प्रदेश में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को है। सोमवार को मतदान दलों को ईवीएम सहित अन्य सामानों का वितरण किया गया। कर्मचारी सामान लेकर अपने-अपने बूथों की ओर रवाना हुए।
मतदान दल सुबह 7 बजे से पहले ही सामान लेने पहुंच गए थे। बीटीआई ग्राउंड, दानी कन्या स्कूल और गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में मेला जैसे माहौल था। रायपुर और बलौदाबाजार जिले के 18 सौ 62 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया।
मतदान सामग्री मिलान के बाद कर्मचारी रवाना हुए। बीटीआई ग्राउंड, दानी कन्या स्कूल और गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में मतदान सामग्री का वितरण किया गया। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान कराने के लिए रायपुर जिले 9 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सभी कर्मचारियों को 19 नवंबर को सुबह 7 बजे बीटीआई ग्राउंड, दानी कन्या स्कूल और गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बुलाया गया था। तड़के सुबह से कर्मचारियों का आना शुरू हुआ। दूर से आने वाले कर्मचारी कल ही पहुंच गए थे।
कई कर्मचारी अपने रिश्तेदार के यहां रूके थे वहीं कई लाज और होटलों में रूके थे। आज सुबह कर्मचारियों को ईवीएम एवं चुनाव सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही मतदान केन्द्र क्रमांक की जानकारी दी गई।
सामान मिलने के बाद कर्मचारी अपने दलों के साथ सामानों का मिलान किए और एक-एक करके बूथों की ओर रवाना हुुए। रायपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों एवं बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के 110 मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम और मतदान सामग्रियों का वितरण तीन केन्द्रों में किया गया।
रायपुर जिले में 1862 मतदान केन्द्र बनाए एवं 18 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान कर्मियों को मतदान केन्द्रों तक ले जाने एवं मतदान बाद वापस लाने के लिए मार्ग निश्चित कर दी गई है। वाहनें निर्धारित मार्ग पर ही चलेंगी। सुरक्षा कर्मी भी साथ रहेंगे।
यह भी देखे: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही… जिला परियोजना समन्वयक सोमेश्वर राय निलंबित… देखें आदेश…