छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

कौन मारेगा बाजी… फैसला कल… 72 सीटों पर कुल 1079 प्रत्याशी… सबसे ज्यादा रायपुर दक्षिण में 46 और सबसे कम बिंद्रानवागढ़ में 6 उम्मीदवार… 119 महिलाएं भी आजमा रही हैं भाग्य…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुल 90 विधानसभा सीटों में से दूसरे चरण में 72 सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। पहले चरण में 18 सीटों पर पहले ही मतदान हो गया है। चुनावी शोर गुल थमने के बाद प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रहे हैं। इन 72 सीटों पर 1079 प्रत्याशी मैदान में हैं।

जिसमें 9 मंत्री सहित कई दिग्गजों की प्रतिठा दांव पर है। 1.53 करोड़ मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमें 77.46 लाख पुरूष और 76.38 महिला व 940 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। इनके लिए 19 हजार 296 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण सीट से सर्वाधिक 46 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं बिंद्रानवागढ़ में कबसे कब 6 प्रत्याशी हैं। इन 72 सीटों में 119 महिला प्रत्याशी में अपना किस्मत आजमा रही हंै। इसमें सबसे अधिक 8 महिला प्रत्याशी रायपुर दक्षिण क्षेत्र में हैं।



प्रदेश के तीन ऐसे विधानसभा है जहां 32 से अधिक प्रत्याशी हैं। इस वजह से यहां तीन से अधिक बैलेट यूनिट लगेगी। इन विधानसभा क्षेत्रों में बिल्हा, रायपुर पश्चिम और रायपुर दक्षिण हैं। दूसरे चरण में 1249 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से 148 प्रत्याशियों ने अपना नामवापस ले लिया है।

[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2018/11/New-Doc-2018-11-05-23.34.18-1.pdf” title=”Naam Wapsi List”]

यह भी देखें : मतदान के लिए हम भी तैयार… पुलिस ने दिखाई ताकत… 30 गाड़ियों के काफिले के साथ किया फ्लैग मार्च… 

Back to top button