
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 72 विधानसभा सीटों में 20 नवंबर को मतदान हैं। मतदन से पहले रायपुर पुलिस और फैरामिलेट्री फोर्स ने राजधानी में 30 गाडिय़ों के काफिले के साथ अपनी ताकत दिखाई। शकर के लगभग सभी कॉलानी, मोहल्ला और गलियों में पहुंच कर सुलक्षा व्यवस्था की जांच की और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।
रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, सूरज कुमार (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन, कृष्ण कुमार पटेल नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, बी.एस. खुंटिया नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, नसरउल्ला सिद्धकी नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक रायपुर तथा थाना प्रभारी कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाईन, पंडरी, देवेन्द्र नगर, टिकरापारा, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, न्यू राजेन्द्र नगर, खमतराई, गुढियारी, उरला, आजाद चैक, सरस्वती नगर, आमानाका, डी डी नगर, कबीर नगर रायपुर सहित रायपुर पुलिस के लगभग 280 अधिकारी-कर्मचारी एवं आरएएफ के लगभग 190 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लगभग 35 वाहनों के साथ फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च पुलिस लाईन से प्रारंभ किया गया जो टैगोर नगर, कटोरा तालाब, नेताजी चैक, पी डब्ल्यू डी, आकाशवाणी, ओ.सी.एम. चैक, कोतवाली, सदर बाजार, तात्यापारा चैक, रामसागर पारा, गुढियारी, खमतराई, उरला, कबीर नगर, आमानाका, सरोना, रायपुरा, भाठागांव, कुशालपुर, लाखेनगर, पुरानी बस्ती, धमतरी गेट, सि़द्धार्थ चैक, टिकरापारा, संतोषी नगर, राजेन्द्र नगर, व्ही आई पी रोड, तेलीबांधा, पंडरी, कपड़ा मार्केट, फाफाडीह, गंज, जयस्तंभ चैक से करते हुये पुन: पुलिस लाईन में समाप्त किया गया।
फ्लैग मार्च का आयोजन विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण मतदान का संपादन कराया जाना है।
यह भी देखें : दूसरे चरण के 72 सीटों के लिए 1101 प्रत्याशी मैदान में… 148 ने वापस लिया नाम… देखें…