छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: सिद्धू का प्रधानमंत्री पर हमला…मोदी के वायदे आम आदमी के लिए जहर बन गए…बताएं ब्लैक मनी कब लाएंगे…

रायपुर। कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को राजधानी में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अमीरों की सरकार है।

इनकी नीयत अमीरों को लाभ पहुंचाने की है। आंकड़े खुद ब खुद बताते हैं। किसी भी सरकार की पूंजी लोगों का विश्वास होता है और मिट्टी के बर्तन जैसा होता है। एक बार टूटने से जुड़ता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंभी नरेन्द्र मोदी ने कहा था ब्लैक मनी लेकर आउंगा और गरीबों को बाटूंगा।

आज ये बात आम आदमी के लिए जहर बन गई है। आज भी ब्लैक मनी, सोने-चांदी विदेशी बैंकों में है। उन्होंने कहा था सर्कुलेशन रोक देंगे लेकिन वो बढ़ गया। आतंकवाद रोकने की बात कही थी लेकिन वो बढ़ गया। भारत में 80 प्रतिशत बिजनेस कैश में चलता है।

जो किसान अपने खेत ले किए मजदूर लगता है क्या वो चोर हैं। 1000 का नोट बंद कर 2000 के शुरू कर दिया, ये कैसा डेमोनीतिसशन है। अमित शाह एक कॉर्पोरेट बैंक में डायरेक्टर हैं, वहां 735 करोड़ रुपये जमा हो गए, वो कहा से आया। 5 दिन में डेमोनीतिसशन में कैसे जमा हो गया।

जयंती भाई कैबिनेट मंत्री के बैंक में पैसा जमा हुआ। उन्होंने ब्लैक मनी को पर्पल कर दिया। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा अमीर का चिराग जलने दो, गरीब की जलने दो। भारत का रुपये गिर रहा है, इन्फ्लेशन बढ़ रहा है जिसका सीधा असर गरीब पर पड़ता है। उन्होंने राज्य के भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के भाजपा सरकार को 15 साल हो गए हैं। अब उसे बदलने का समय आ गया है।

यह भी देखे : जोगी बंगले में मारपीट…कोषाध्यक्ष गजराज पगारिया और विजय निझावन आपस में उलझे… 

Back to top button
close