रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आमसभा ली। आमसभा में उन्होंने कांगे्रस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- हिम्मत है तो परिवारवाद से दूर किसी दूसरे परिवार को सिर्फ 5 साल के लिए कांग्रेस अध्यक्ष बनाकर तो दिखाओ। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में जारी कांग्रेस घोषणा पत्र पर करारा तंज कसते हुए कहा- आने वाले तो हैं नहीं, बोलने में क्या जाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय पहली बार जब अंबिकापुर आया था, तो यहां लालकिला का निर्माण किया गया था। जिसकी चर्चा सबसे ज्यादा हुई। इस वजह से दिल्ली में कांग्रेस को नींद नहीं आ रही थी। कांग्रेसी सोचते रहे कि पिछड़े क्षेत्र के लोग लालकिला की कल्पना कैसे कर पाए।
इसका गुस्सा उन्हें अभी तक नहीं उतरा है। अब यहां की जनता को उन्हें सजा देने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री ने बस्तर में हुए भारी मतदान पर कहा कि एक तरफ नक्सली बंदूक का भय दिखा रहे थे, लेकिन आदिवासियों ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और मतदान किया। नक्सली तो उंगली काटने तक की धमकी दे गए थे, जिसकी परवाह नहीं की गई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गांव में सडक़ें नहीं होगी तो विकास कैसे होगा। भाजपा अपने-पराए का भेद नहीं करती और सबका साथ-सबका विकास का नारा लेकर आगे बढ़ रही है। अपने-पराए तेरे-मेरे कांग्रेस का काम है। हमें जो वोट नहीं देते…वे भी हमारे हैं। कांग्रेस भाई-भाई को लड़ाए बगैर उसे चैन नहीं आती है।
कांग्रेस ने देश में एक नहीं चार पीढ़ी तक राज किया, लेकिन काम कुछ भी नहीं किया। पचास-साठ साल राज करने वालों को हिसाब देना चाहिए और वे मुझसे हिसाब मांग कर रहे हैं। पहले वो चार पीढ़ी का हिसाब दे और तो चार सालों का हिसाब रोज देता हूं…
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा-
अंग्रेज क्या एक ही परिवार के नाम पर हिंदुस्तान लिखकर गए थे। पहले वो 440 थे, आज सिर्फ 40 हो गए हैं। अंगे्रजों ने विरासत में उन्हें राजगद्दी दी थी, उसमें आज चायवाला बैठ गया है।
यह भी देखे : भारी पड़े जवान… मुठभेड़ छोड़ भागे नक्सली…
Add Comment