छत्तीसगढ़स्लाइडर

भारी पड़े जवान… मुठभेड़ छोड़ भागे नक्सली…

भरत दुर्गम, बीजापुर। बस्तर में नक्सली लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब दी तो वे भाग निकले।

सीआरपीएफ 168 बटालियन के जवान मुरदोंडा कैम्प से आज सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गया। नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।



दोनों ओर सेे रूक-रूक कर फायरिंग होती रही। इस बीच जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की पुष्टि एसपी मोहित गर्ग ने की है।

यह भी देखें : BREAKING: बीजापुर में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… कारण अज्ञात… 

Back to top button
close