Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BREAKING: बीजापुर में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… कारण अज्ञात…

भरत दुर्गम, बीजापुर। सीआरपीएफ के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ 168 बीएन के हेड क्वार्टर में पदस्थ था। जवान का नाम सुरजीत चंद्र रॉय बताया जा रहा है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। घटना की पुष्टि 168 बीएन के कमांडेंट विनय चौधरी ने की है।



ज्ञात हो कि बस्तर में चार दिन पहले ही 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अलग-अलग बटालियन के लगभग 1 लाख जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी।

मतदान के दौरान और उसके बाद वापस लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने लगातार हमला किया। नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर जवानों को निशाना बनाया। जिसमें एक जवान शहीद हो गए थे, वहीं कई जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों का उपचार राजधानी में चल रहा है।

यह भी देखें : CRPF जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

Back to top button
close