छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगवायरलसियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : कौन बनेगा मुख्यमंत्री…कांग्रेस के लिए चुनौती भरा होगा सीएम कैंडिडेट का चुनाव…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 68 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है। अब अब कांग्रेस के लिए सीएम कैंडिडेट का चुनाव करना बड़ा कठिन होगा। यहां कई कद्दावर नेता हैं, जो सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं।

सीएम पद की दौड़ में कांग्रेस से सबसे प्रबल दावेदार टी.एस. सिंहदेव की दिखाई दे रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनके बाद भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत का नाम सीएम कैंडीडेट के रूप में सामने आ रहा है।

66 साल के सिंहदेव छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। वह अंबिकापुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। अविभाजित मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्य सचिव एमएस सिंहदेव के बेटे टीएस सिंहदेव का ताल्लुक सरगुजा रियासत से है। सरगुजा जिले में उनका अच्छा खासा दखल और लोकप्रियता है।

वहीं पाटन से विधायक 57 साल के पटेल छत्तीसगढ़ विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हैं। पिछड़ी जाति के नेता बघेल ने दिग्विजय सिंह और अजित जोगी दोनों के मंत्रिमंडल में काम किया है। यानी वो अविभाजित मध्य प्रदेश और उसके बाद छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे हैं।

दुर्ग से सांसद ताम्रध्वज साहू (69 साल) का कृषि से नाता रहा है। वो 2000 से 2003 तक अजीत जोगी सरकार में मंत्री थे। कोयला और इस्पात की पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी के वो सदस्य हैं। इसके अलावा पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की परामर्श समिति के वो सदस्य हैं। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।
63 साल के चरणदास महंत ओबीसी नेता हैं। दिग्विजय सरकार में वो 1993 और 1998 में मंत्री रहे हैं। उसके बाद मनमोहन सिंह सरकार में राज्य मंत्री बने।

यह भी देखे: कौन बनेगा मुख्यमंत्री…कांग्रेस के लिए चुनौती भरा होगा सीएम कैंडिडेट का चुनाव… 

Back to top button
close