रायपुर। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे, लेकिन स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद वे भड़क गए। ट्वीटर पर उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की साजिश है कि उन्हें प्रचार करने से रोका जा रहा है। मनोज तिवारी ने एयरपोर्ट से खुद वीडियो जारी किया है।
आज मनोज तिवारी को चुनावी सभा के लिए बेमेतरा के नवागढ़ जाना था। श्री तिवारी अटल नगर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट समय से पहुंचे गए थे। मगर नवागढ़ जाने के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा था। कारण था कि नवागढ़ में उन्हें उतरने की इजाजत नहीं मिली थी। जिसके चलते मनोज तिवारी को डेढ़ घंटे से एयरपोर्ट पर गुजारने पड़े।
उन्होंने जो वीडियो जारी किया है उसके मुताबिक मेरी पहली सभा थी नवागढ़ में लेकिन पायलेट बता रहे हैं कलेक्टर से अनुमति नहीं आई है। मैं बहुत ही परेशान स्थिति में खड़ा हूं, मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि प्रस्तावित सभा में परमिशन न देना ये किसकी चूक है किसने ऐसा गड़बड़ी किया। ऐसा लगता है जैसे जानबूझकर कोई हमारी सभा को डिस्टर्ब कर रहा है। मैं समझता हूं निर्वाचन आयोग भी इसका संज्ञान लें, छत्तीसगढ़ की जो चुनावी व्यवस्था देख रहे हैं वो भी इसका संज्ञान लें।
यह भी देखें : VIDEO: भाजपा बेईमानों की सरकार… आरपीएन सिंह बोले- गंगा जल की कसम 10 दिन में किसानों का कर्ज होगा माफ…
Add Comment