छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: भाजपा बेईमानों की सरकार… आरपीएन सिंह बोले- गंगा जल की कसम 10 दिन में किसानों का कर्ज होगा माफ…

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आर.पी.एन. सिंह आज रायपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि साढ़े चार साल पहले प्रधानमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख आएगा कहा था उसके बारे में अब प्रधानमंत्री बात ही नहीं करते।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज से संपन्न राज्य है। देश की रीढ़ की हड्डी किसान है लेकिन 15 सालों में यहां के लोग सबसे गरीब हो गए हैं। यहां के हर किसान के उपर 10 हजार कर्जा है। आज मंै गंगा जल की कसम खाकर कहता हूं कि हमारी सरकार आएगी तो 10 दिन के अंदर सारे किसान का कर्ज माफ करेंगे। जैसे हमने पंजाब में किया है।



उन्होंने कहा कि देश में सबसे खराब स्थिति यहीं की है। भाजपा की सरकार में नक्सलवाद की बढ़ोतरी हुई है। भाजपा के भ्रष्टाचार से आज हर कोई परेशान है। चाहे वो किसान हो छोटा व्यापारी हो, युवा हो या घर की महिला, सभी कोई परेशान है। ये सरकार बेईमानों की है।

यह भी देखें : राजनाथ बोले… भारत जल्द नक्सलवाद मुक्त होगा… कांग्रेस का घोषणापत्र दिवालीया बैंक के चेक जैसा… 

Back to top button
close