रायपुर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह रायपुर पहुंचे गए हैं। उन्होंने जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी को राजनाथ सिंह द्वारा दोस्त बताए जाने पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में सरकार नहीं बना पा रही है ये भाजपा को पता चल गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अजीत जोगी की सीटों के साथ भी सरकार नहीं बना पाएगी।
उन्होंने राजनाथ सिंह के राम मंदिर में दर्शन को लेकर कहा कि चुनाव के समय ही भाजपा को राम मंदिर की याद आती है। साढ़े चार साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है, वहीं उत्तर प्रदेश में भी सरकार होने के बाद भी राम मंदिर नहीं बना पा रहे हैं। जुमलों की सरकार है भगवान राम भी नहीं करेंगे माफ।
यह भी देखें : VIDEO: राजनाथ ने कहा… कांग्रेस का घोषणा पत्र बिन दुल्हा बारात… रमन ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल दी…
Add Comment