रायपुर। मौदहापारा क्षेत्र में सिलेंडर फटने से एक बच्चे की मौत और 6 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें 2 बच्चे, 2 महिला, 2 आदमी इसकी चपेट में आ गए और 1 बच्चे की मौत हो गई जिसका नाम भुरा खान है जिसकी उम्र 11 साल हैं।
वहीं घायल होने वालों में हैरियाज पठान 10, निर्मल 35,मौसम गोतम 30, कुंवारी सिंह 44, संतोषी साहू 28 शामिल हैं। बताया गया है कि घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जहां पर सजावट कराने के लिए गुब्बारे लगाए जा रहे थे। इसी दौरान गुब्बारे वाला गैस सिलेंडर फट गया और वहां अफतरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी देखें : चाकू से जानलेवा हमला, 2 आरोपी गए जेल
Add Comment