रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मंगलवार को कोरबा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के 18 विधानसभा में सोमवार को वोट डाले गए। 18 में से अधिकांश सीट भाजपा जीत रही है। बस्तर से लेकर राजनांदगांव तक कमल खिलेगा।
चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने जोगी कांग्रेस और बसपा गठबंधन पर तंज कशते हुए कहा-जब खेतों में हाथी हल खींचने लगेगा तो खेत का बंठाधार होना तय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विकास करने वाली पार्टी है। वहीं कांग्रेस सिर्फ नारा लगाने वाली पार्टी है।
कांग्रेस के राज में गरीब और गरीब हो गया। काम की तलाश में बाहर जाने मजबूर थे। कांग्रेस गरीबों के लिए कभी योजनाएं नहीं बना पाई। भाजपा की सरकार आई तब गरीबों के लिए योजनाएं बनी। हम गरीबों के लिए काम करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को अब चावल की याद आ रही है। 11 साल से भाजपा गरीबों को चावल बांट रही है। कांग्रेस चुनाव को देख कर चवाल बांटने की बात कह रही है। कांग्रेस 15 साल से सत्ता से बाहर है। सत्ता पाने वह मछली की तरह छटपटा रही है। सत्ता पाने कुछ भी वादे कर रही है।
यह भी देखें : इस विधानसभा क्षेत्र में भिड़ गए भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, जमकर हुई मारपीट…वाहनों में तोडफ़ोड़…पैसे बांटने का आरोप…
Add Comment