रायपुर। कांग्रेस के नेता और पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीतसिंह बादल सोमवार को रायपुर में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वोट डालने का हक कांग्रेस ने दिया। गरीब से गरीब व्यक्ति को आरक्षण कांग्रेस ने दिया। कांग्रेस ने गांव-गांव में बिजली पहुंचाई।
उन्होंने कहा कि 15 साल में भाजपा की सरकार से यहां की जनता परेशान हैं। परमात्मा ने छत्तीसगढ़ को फिर मौका दिया है। एक तबाही और एक तरक्की का रास्ता है। इस पर फैसला जनता को करना है। भाजपा इसी चाल पर चल रही की तब्दीली न हो पर जनता फैसला करेगी।
सुप्रीम कोर्ट, इलेक्शन कमीशन, मानवाधिकार, सीबीआई को भाजपा ने कमजोर किया। कांग्रेस ने हमेशा विकास की राजनीति की। पीएम के बिलासपुर में छत्तीसगढ़ को कांग्रेस शासन काल में बीमारू बताए जाने के मामले में कहा कि 10 साल का यूपीए की अर्थव्यवस्था और 5 साल के मोदी सरकार में तुलना करें तो अगर मोदी कहते है छत्तीसगढ़ बीमारू स्थिति से निकल गया तो उन्हें मुबारक हो..इसका क्या जवाब दें।
उन्होंने कहा कि आज हम बेटी के हाथों में रोजगार और उनके हाथों में डिग्री देखना चाहते हैं। कांग्रेस कि सरकार हमेशा विकास चाहती है। छत्तीसगढ़ पंजाब से कम नहीं है। यह की जनता बहुत मेहनती है लेकिन सरकार की प्लानिंग सही नहीं है। यहां की सरकार सपनों में जीती है।
इस लिए यहां के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जबकि छत्तीसगढ़ एक संपन्न राज्य है पंजाब हरियाणा की तरह। जीएसटी के बारे में उन्होंने कहा कि जीएसटी भरना बहुत मुश्किल हो गया है। भजपा ने एक देश एक टैक्स कहा था वो सही नहीं है। पेट्रोल को क्यों जीएसटी में नहीं लाया गया।
हिंदुस्तान को तरक्की करनी है और वो तरक्की करेगा पर सवाल ये है कि उसमें छत्तीसगढ़ की क्या स्थिति होगी। अब मुझे ऐसा लगता है कि अब समय आ गया है बदलाव का जिस राज्य के पास इतना खनिज है और यहां के लोगों के पास रोजगार नहीं है। यहां के लोग रोजी रोटी के लिए क्यों बाहर जा रहे हैं।
यह भी देखें : चुनाव छोडक़र पेशी में पहुंचे भूपेश बघेल…
Add Comment