छत्तीसगढ़वायरलसियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : केन्द्र किसी भी राज्य से नहीं करती भेदभाव : योगी आदित्यनाथ

भिलाई। केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो राज्य के मुख्यमंत्री को राज्य के विकास के लिए फंड जुटाने के लिए दिल्ली धरना देना पड़ता था। लेकिन केेन्द्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से राज्य के विकास की गति बढ़ गई है।

उक्त बातें आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैकुंठधाम-भिलाई में कही। भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ आज वैशालीनगर से भाजपा के प्रत्याशी विद्यारतन भसीन के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे।

श्री योगी ने कहा कि यह कांग्रेस की ही सरकार थी जो एक रूपए के काम में भी 75 पैसा कमीशन के खा जाती थी। उन्होंने केन्द्र सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार किसी भी राज्य से भेदभाव नहीं रखती और राज्यों को उनकी जरूरत और विकास के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराती है।

उन्होंने राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने राज्य के अंदर जितने विकास के काम किए हैं आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह विकास और आगे निरंतर जारी रहे, इसके लिए भाजपा की जीत जरूरी है।

यह भी देखे: सरायपाली के बसपा प्रत्याशी छबिलाल कांग्रेस में शामिल…पुनिया-भूपेश ने किया स्वागत… 

Back to top button
close