छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: सरायपाली के बसपा प्रत्याशी छबिलाल कांग्रेस में शामिल…पुनिया-भूपेश ने किया स्वागत…

रायपुर। बहुजन समाज पार्टी को एक और झटका लगा है। सरायपाली से पार्टी के प्रत्याशी छबिलाल रात्रे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। छबिलाल झलप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश की घोषणा की।

उन्होंने सभा में उपस्थिति विशाल जनसमूह से अपील की कि वे भारी मतों से कांग्रेस पार्टी को जिताएं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और भूपेश बघेल ने छबिलाल रात्रे के कांग्रेस प्रवेश का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस दौरान झलप की चुनावी सभी में जब भूपेश बघेल ने ऐलान किया कि चिटफण्ड कंपनियों की लूट का शिकार लोगों को उनकी राशि लौटाई जाएगी तो उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गडगडाहट के साथ स्वागत किया।

यह भी देखे: माकपा के राष्ट्रीय महासचिव ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- देश में मची है लूट… 

Back to top button
close