Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासत

VIDEO: माकपा के राष्ट्रीय महासचिव ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- देश में मची है लूट…

रायपुर। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य भाजपा को रोकना है, हर संवैधानिक संस्था पर भाजपा हमला कर रही है। देश में लूट मची है। राफेल में कोई स्पष्टिकरण नहीं दिया जा रहा है। बड़े-बड़े पूंजीपतियों को कर्जा दे रखे है। किसान, जवान सब परेशान हैं। छत्तीसगढ़ में ही हर साल 2 हजार किसान आत्महत्या करने मजबूर हैं।



उन्होंने आगे कहा-अच्छे दिन छोडि़ए, हमारे पुराने दिन लौटाओ ये आम आदमी सोच रहा है। छत्तीसगढ़ में 3 सीटों पर सीपीआई चुनाव लड़ रही है। कटघोरा, लुंड्रा, भटगांव की सीटों पर माकपा ने प्रत्याशी उतारे हैं। इन 3 सीटों के अलावा हर सीट पर हम भाजपा को हराना चाहते हैं।

श्री येचुरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- नोटबंदी, साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण, संस्थाओं पर संकट देश के माहौल के लिए खतरा है। लोग अब कहने लगे, अच्छे दिन नहीं चाहिए, हमें हमारे पुराने दिन लौटाओ।

यह भी देखें : अवैध शराब के मामले में मतदान से एक दिन पहले भाजपा नेत्री गिरफ्तार… 

Back to top button
close