रायपुर। तेलीबांधा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांशीराम नगर में आपसी विवाद के दौरान हुये हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया हैं। जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया हैं।
बताया गया है कि 22 अक्टूबर को हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला कर गणेश राम धु्रव को घायल कर दिया। घायल गणेश को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
जिसकी रिपोर्ट मृतक की पत्नी श्रीमती प्रतिभा ध्रुव ने थाना तेलीबांधा थाना दर्ज कराया। प्रार्थी प्रतिभा द्वारा बताया गया कि मृतक के दोस्तों ने ही उसकी हत्या की हैं। जिसको आधार बनाते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पत्तासाजी करने लगे इसी दौरान मुखबीर से आरोपियों के बारे में जानकारी मिली पुलिस ने भी तत्र्पता दिखाते हुए दोनों आरोपी राकेश ठाकुर उर्फ राजेश ठाकुर एवं ज्वाला राव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा रहा हैं।
PRESS BRIF DT. 10-11-18यह भी देखे: अवैध संबंध बना हत्या का कारण… शादी के लिए दबाव डाला तो रास्ते से ही हटा दिया… गिरफ्तार…
Add Comment