कोण्डागांव। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कोण्डागांव में आमसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीबों का हक छिना है।
2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन एक को भी रोजगार नहीं दी। किसानों का कर्ज मांफ करने वाले थे लेकिन कर्ज मांफ किया तो अपने 15 मित्रों का जो हिन्दूस्थान के सबसे अमिर आदमी हैं।
यूपीए के शासनकाल में मनरेगा योजना को चलाने के लिए एक वर्ष में 35 हजार करोड़ रूपए खर्च होता था। इतने पैसों से लाखों परिवारों की रोजी-रोटी चलती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने चुनिंदा उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने इससे कहीं अधिक 3 लाख 50 हजार करोड़ रूपये का कर्जा माफ कर दिया।
जिसमें नीरव, ललित मोदी और माल्या जैसे लोग हैं। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों मेंं कर्ज से दबे किसान लगातार आत्महत्या कर रहे थे। जबकि यूपीए की सरकार थी तो 70 हजार लोगों की कर्ज मांफ की थी।
उन्होंने कहा कि मोदी और रमन सरकार ने किसानों का बोनस छिन लिया। रमन ने तो अपने मित्रों के लिए आप लोगों की हजारों एकड़ जमीन छिन लिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता। मैं कहता हूं करके दिखा देता हूं।
हमने पंजाब और कर्नाटक में किसानों की कर्ज मांफ किया है। आप लोग वहां के किसानों से फोन कर पूछ सकते हैं। यहां भी हमारी सरकार बनी तो 10 दिनों में किसानों का कर्ज मांफ किया जाएगा। बोनस भी देंगे। भाजपा ने वादा करके जो दो साल का बोनस नहीं दिया उसे भी हम देंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रस किसानों को मजबूत करना चाहती है। हम हर ब्लॉक में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे। जहां किसानों को अपनी फसल का सही दाम मिलेगा। छत्तीसगढ़ का भोजन पूरे देश में बंटेगा। तब देश में कहा जाएगी कि छत्तीसगढ़ देश को भोजन खिलाता है।
यह भी देखे: गुरूद्वारा पहुंचकर राहुल गांधी ने टेका मत्था
Add Comment