छत्तीसगढ़सियासत

गुरूद्वारा पहुंचकर राहुल गांधी ने टेका मत्था

राजनांदगांव। दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आज प्रदेश में धुंआधार प्रचार कार्यक्रम है। कार्यक्रम के पूर्व श्री गांधी ने राजनांदगांव में सुबह गुरूद्वारा पहुंचकर मत्था टेंका।

विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज शाम तक प्रचार-प्रसार का समय शेष रह गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल शाम से राजनांदगांव में हैं। आज सुबह अपने प्रचार कार्यक्रम में जाने के पूर्व उन्होंने स्थानीय गुरूद्वारा पहुंचकर मत्था टेंका और पार्टी की जीत के लिए प्रार्थना की। उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेतागण भी शामिल थे।

श्री गांधी का आज कांकेर, कोठगबोदाम और जगदलपुर में रैली आदि का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ज्ञात हो कि नक्सल प्रभावित राज्य के 18 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है, इसके लिए आज प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है।

यह भी देखे: अपना कानून बनाने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य…अमित शाह

Back to top button
close