
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। शनिवार 10 नवंबर को राहुल गांधी कांकेर जिले के चारामा में दोपहर 12 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद 2.15 बजे कोंडागांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। वहां से जगदलपुर पहुंचेंगे और दोपहर 3.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी 9 नवंबर को भी कई सभाओं को संबोधित किया था।