रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राजनांदगांव में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने हर वर्ग को साधा हैं। उन्होंने दावा किया है कि घोषणा पत्र सभी 27 जिलों में दौरा कर समाज के हर वर्ग की जरूरतों और उनसे मिले सुझावों के बाद तैयार किया गया है, जिसमें चिकित्सक,पत्रकार, वकीलों की सुरक्षा जैसे अहम मांगों को शामिल किया है।
राहुल गांधी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि सरकार बनने के ठीक 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी पर बोनस दिया जाएगा। वहीं भाजपा सरकार ने जिन दो सालों का बोनस नहीं दिया है, उसे भी कांग्रेस सरकार ने देने का वादा किया हैं।
किसानों के खेत के करीब ही फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा। राजीव मित्र योजना शुरू कर दस लाख बेरोजगार युवाओं को 2500 रूपए मासिक भत्ता दिया जाएगा। सरप्लस बिजली वाले राज्य में जनता को बिजली की दरों में छूट देकर बिजली के बिल आधे किए जाएंगे। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि लोकपाल के अधीन मुख्यमंत्री, मंत्री और सभी अधिकारियों को लाया जाएगा।
कांग्रेस ने नक्सल समस्या के समाधान के लिए अलग नीति बनाए जाने का भी वादा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि जितने भी सरकारी पोस्ट खाली पड़े हुए हैं, कांग्रेस की सरकार उसे जल्द से जल्द भरेगी। छत्तीसगढ़ का बड़ा सियासी मुद्दा रहे शिक्षाकर्मियों के लिए भी कांग्रेस ने अपने वादों के पिटारे में कुछ न कुछ रखा है।
कांग्रेस ने ऐलान किया है कि सरकार बनने पर शिक्षाकर्मियों को नियमितीकरण किया जाएगा। कांग्रेस ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी का वादा भी किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के 36 लक्ष्य तय किए हैं।
यह भी देखें : VIDEO: राजेश मूणत के बंगले के बाहर महिला कांग्रेसी… पुलिस के साथ झूमा-झटकी… मंत्री से मिलने पहुंची थी…
Add Comment