छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा सरकार… ABP सर्वे के मुताबिक 56 सीटें… कांग्रेस 25… जनता कांग्रेस को 4 सीट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनता एक बार फिर रमन सिंह पर भरोसा जता सकती है। एबीपी न्यूज ने लोकनीति सीएसडीएस के साथ मिलकर एक सर्वे किया है जिसके मुताबिक बीजेपी को 43 फीसदी वोट, कांग्रेस को 36 फीसदी वोट और अजीत जोगी गठबंधन को 15 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं। अजीत जोगी का गठबंधन कांग्रेस के लिए बड़ा खतरा साबित होता दिख रहा है। सूबे में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं इसकी गिनती 11 दिसंबर को होगी।

सर्वे के मुताबिक बीजेपी को कुल 90 सीटों में से 56 सीटें मिल सकती है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 25 सीटें मिल सकती है. पहली बार कांग्रेस से अलग होकर अलग पार्टी बनाने वाले अजीत जोगी के खाते में 4 सीटें जा सकती है।

छत्तीसगढ़ में मौजूदा स्थिति
फिलहाल छत्तीसगढ़ में रमन सिंह मुख्यमंत्री हैं और बीजेपी के खाते में 49 सीटें हैं। वहीं कांग्रेस 39 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी है। सर्वे पर नजर डालें तो कांग्रेस को इस चुनाव में नुकसान हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में किसे कितनी औसत सीटें-

  • कुल- 90 सीटें
  • बीजेपी- 56 सीटें
  • कांग्रेस- 25 सीटें
  • जोगी गठबंधन- 4 सीटें

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ : PM मोदी ने दंतेश्वरी माता की जय के साथ गोड़ी-हल्बी में किया संबोधित, कहा… मैं जब-जब बस्तर आया हूं, खाली हाथ नहीं विकास की योजनाएं लेकर आया हूं… कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सपनों को रौंद दिया था… 

Back to top button
close