क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

भीड़भाड़ में बच्चों को सामने कर महिलाएं करती हैं पर्स चोरी, 4 गिरफ्तार, त्योहारी सीजन में गिरोह सक्रिय…

रायपुर। त्योहारी सीजन का फायदा उठाने के लिए गोलबाजार क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। छोटे बच्चों को सामने कर पिछले दो दिनों से कई महिलाओं को चूना लगाने की खबर मिलने पर पुलिस वे बाजार क्षेत्र में विशेष टीम को तैनात किया और टीम ने सोमवार को 4 महिलाओं को धर दबोचा। गिरफ्तार गिरोह की महिलाएं रायपुर के अलावा अन्य जिलों में भी सैकड़ों घटना को अंजाम दिया है। इनके कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी 48 हजार 5 सौ रूपये बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मीना साहू ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रविवार की शाम वह अपने बच्चों के साथ गोलबाजार सामान खरीदी करने गई थी। गोलबाजार कपड़ा मार्केट में वह सामान खरीद रही थी उस समय एक महिला उसके पास थी। सामान खरीदी करने के बाद थैला में रखे पर्स को देखी तो पर्स नहीं था। पर्स में करीबन 4,500 रूपये था।

इसी प्रकार जितेश्वरी साहू ने भी रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रविवार को अपनी भाभी के साथ गोलबाजार सामान खरीदने गई थी। वहां 3 महिला उसके आसपास थी और वे छोटे बच्चे पकड़ी हुई थी। सामान खरीदी करने के बाद पैसा निकालने के लिए पर्स देखने पर पर्स का चैन खुला था। चेक करने पर पर्स में रखा करीबन 5,000 रूपये एवं आधार कार्ड नहीं था।

क्राईम ब्रांच व थाना गोलबाजार की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की। बाजार में घुम रहे स्पेशल 40 टीम के महिला सदस्य द्वारा गिरोह की एक महिला सदस्य को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम के अन्य सदस्यों की सहायता से उपरोक्त चोर गिरोह के अन्य 3 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी 48,500 रूपये बरामद किया गया। गिरफ्तार महिला ललिता मराठी निवासी ग्राम अकलतरी, मोंगरा धमदेर (मराठी), अकलतरी, साक्षी बाई मराठी अकलतरी एवं पदमा बाई पीपरस_ी थाना अकलतरा है।

यह भी देखें : कवर्धा में दो कार से 2 करोड़ 66 लाख बरामद… फ्लाइंग स्क्वाड को पहली बार मिली इतनी बड़ी रकम… 

Back to top button
close